Amroha Gang Rape : अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में 23 साल की युवती से कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने CRPF के एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल, अमरोहा में तैनात दारोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल हो गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हर तरह से भ्रष्ट हो जाती है। अमरोहा में एक युवती के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार पुलिस पर लगा ऐसा दाग़ है जिसे किसी का प्रश्रय भी नहीं बचा पाएगा। ऐतिहासिक कार्रवाई हो!’ यह घटना 22 और 23 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। युवती से हसनपुर इलाके के एक फार्म हाउस में युवती के साथ गैंगरेप का आरोप है। इस मामले में पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
इस घटना को लेकर अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता पहले से CRPF के आरोपी जवान मोहित उर्फ विक्की और निरीक्षक लालाराम यादव से जान-पहचान है। युवती की मुलाकात मोहित से हरियाणा के सोनीपत में हुई थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि 22 सितंबर को पीड़िता CRPF में हेड कॉन्स्टेबल मोहित और CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव के साथ अमरोहा के हसनपुर इलाके में पहुंची थी। इस दौरान मोहित की मुलाक़ात अपने पुराने परिचित संजय तोमर से हुई, जो हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर है। फिर सभी लोग झुलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, वहां रुकने के लिए दो कमरे किराये पर लिए गए थे। कुछ समय बाद हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद भी खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा। इसी दौरान पीड़िता के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की गई। इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों CRPF हेड कॉन्स्टेबल विक्की उर्फ मोहित, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव, हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद शामिल हैं।