1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत

Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत

Greater Noida Bus Fire : यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक स्लीपर टूरिस्ट बस में एसी फटने से आग लग गयी। इस हादसे में एक महिला समेत कम से कम 9 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

By Abhimanyu 
Updated Date

Greater Noida Bus Fire : यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक स्लीपर टूरिस्ट बस में एसी फटने से आग लग गयी। इस हादसे में एक महिला समेत कम से कम 9 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...

पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना जेवर पुलिस स्टेशन इलाके में 33 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई। बस में 35 यात्री सवार थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि आग बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में हुए धमाके से लगी, जिससे इंजन का लुब्रिकेटिंग ऑयल जलने लगा और आग तेज़ी से फैल गई। आग लगने की असल वजह का अभी साफ नहीं हो पायी है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

बस यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए नोएडा से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई। उस समय ज़्यादातर यात्री सो रहे थे।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार का बड़ा फरमान, पीजी करने वाले डॉक्टरों ने 10 साल पहले छोड़ी सरकारी सेवा तो देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड

बस हादसे पर दुख जताते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...