1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भतीजे ईशान आनंद को मायवाती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक, चुनाव से पहले फिर जताया भरोसा

भतीजे ईशान आनंद को मायवाती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक, चुनाव से पहले फिर जताया भरोसा

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान होने के बाद बसपा सुप्रीमो का पैर छुकर ईशान आनंद ने आशीर्वाद लिया। पार्टी हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब उनकी जिम्मेदारी की घोषणा हो गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ऐसे फैसलें ले रही हैं, जिसके कारण कई सवाल भी उठ रहे हैं। कभी वो अपने भतीजे को पार्टी से बाहर करती हैं तो कभी उसकी एंट्री करा देती हैं। ऐसे में एक बार फिर बसपा की बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान किया गया है। हालांकि, इनके भाई आकाश आनंद को बसपा सुप्रीमो ने पार्टी से बाहर कर दिया है।

पढ़ें :- रामपुर की जुड़वां बहनों के आगे हारा विज्ञान, फिंगरप्रिंट और रेटिना समान होने से नहीं बन पा रहा था आधार कार्ड, डीएम की पहल से निकला हल

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान होने के बाद बसपा सुप्रीमो का पैर छुकर ईशान आनंद ने आशीर्वाद लिया। पार्टी हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब उनकी जिम्मेदारी की घोषणा हो गई है।

बताते चलें कि मायावती ने हाल ही में ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था। आज बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। इसी दौरान ईशान आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा कर दी गई।

विधानसभा चुनाव 2027 को बसपा बन रही रणनीति
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा अपनी रणनीति बना रही है। इसी क्रम में पार्टी अंदर बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल हुए। इसमें मायावती ने चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

पढ़ें :- लोहिया संस्थान के अंदर टॉयलेट में मिला नवजात का शव, सूचना देने से झल्लाए सुरक्षा कर्मियों ने 2 सफाई कर्मियों को पीटा, अब सफाई कर्मी हड़ताल पर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...