1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. IIT Bombay Suicide Case : राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे के माता-पिता से की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

IIT Bombay Suicide Case : राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे के माता-पिता से की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

IIT Bombay Suicide Case : IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्म-हत्या ने एक बार फिर जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर बहस छेड़ रखी है। इस मामले में एकतरफ पीड़ित पक्ष एक प्रोफेसर पर जाति-आधारित भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहा है तो दूसरी तरफ, कुछ लोग कथित तौर पर SC-ST के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिवंगत छात्र के माता-पिता से बात की है और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से बात की और उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय पाने की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वाशिम जिले से मुंबई जाते वक्त राहुल गांधी ने रवींद्र और सोनाली वाकोडे से तब वीडियो कॉल पर बात की। लगभग 17 मिनट की इस बातचीत के दौरान, राहुल ने परिजनों से कहा कि वह उनके साथ हैं और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया। बातचीत के समय साहिल के माता-पिता के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख शिवराज मोरे भी मौजूद थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...