बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का फिल्मी सफर तीन दशक लंबा रहा है। हाल ही में फिक्की (FICCI) के समारोह में शामिल होने के दौरान उन्होंने हिंदी फिल्में बनाने को सबसे जटिल बताया। जानें अभिनेता ने क्या बताया इसके पीछे का कारण?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का फिल्मी सफर तीन दशक लंबा रहा है। हाल ही में फिक्की (FICCI) के समारोह में शामिल होने के दौरान उन्होंने हिंदी फिल्में बनाने को सबसे जटिल बताया। जानें अभिनेता ने क्या बताया इसके पीछे का कारण?
हिंदी सिनेमा पर क्या बोले अजय देवगन?
अजय देवगन हाल ही में फिक्की द्वारा आयोजित दो दिवसीय समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने हिंदी सिनेमा और 1990 के दशक के एकल-स्क्रीन युग से लेकर मल्टीप्लेक्स के बढ़ते प्रभाव और अब सिनेमाघरों, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, शहरों, कस्बों और सोशल मीडिया में बदलाव पर बात की। उन्होंने लिखा, ‘मैं किसी अन्य सिनेमा से श्रेय नहीं छीन रहा हूं। चाहे आप इसे पारंपरिक सिनेमा कहें या अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा मेरा मतलब है कि वहां फिल्में बनाना उतना ही मुश्किल है। लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हिंदी फिल्म बनाना सबसे मुश्किल है, क्योंकि आपको पता नहीं होता कि आपके दर्शक कौन हैं।’
अन्य भाषाओं की फिल्मों पर क्या बोले अजय?
आगे अपनी बाच को स्पष्ट करते हुए अजय ने कहा, ‘जब आप कोई पंजाबी फिल्म, तेलुगु फिल्म या तमिल फिल्म बनाते हैं, तो आप दर्शकों को समझते हैं। क्योंकि यह एक विशेष क्षेत्र के लिए होती है। और आप उनकी पसंद को जानते हैं। इसलिए आप उसी दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हैं। हिंदी फिल्म के लिए अच्छा प्रदर्शन करना, मुझे लगता है कि हर 80-90 किलोमीटर पर भाषा बदल जाती है। सोचने का तरीका बदल जाता है। फिर आप जनसमूह, वर्ग, शहरों, शहरी क्षेत्रों की बात करते हैं। आप कस्बे की बात करते हैं। फिर आप उपनगरों और ऐसी ही चीजों की बात करते हैं।’कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’ फिल्म?
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं।
कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं। फिल्म का यह भाग फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर होगा। इसमें विजय और उनका परिवार एक बार फिर उन घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों का सामना करेंगा जिन्होंने इस सीरीज को आकार दिया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।