1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल का ECI और TCS से सवाल- क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया?

फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल का ECI और TCS से सवाल- क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया?

ECI and SIR Form 6 Controversy: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को घेरा है। उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी बदलाव का किया। कांग्रेस नेता सवाल किया कि ये किसके इशारे पर किया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और SIR विवाद होंगे चर्चा के प्रमुख मुद्दे

दरअसल, राहुल गांधी और कांग्रेस ने ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म 6 में ‘गैर-कानूनी और अनधिकृत’ बदलाव करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया है कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने यह बात रिकॉर्ड में दर्ज की है। राहुल ने पूछा कि आयोग में किसने TCS को बदलाव का आदेश दिया, कंपनी में किसने मंजूरी दी और क्या यह कदम दबाव में उठाया गया?

कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ऑनलाइन फ़ॉर्म 6 में गैर-कानूनी तरीके से बदलाव किया गया – जैसा कि EC के अपने कमिश्नरों ने दर्ज किया है। ECI में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) को वह बदलाव करने का आदेश दिया? TCS में किसने इसे मंज़ूरी दी? और क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया था?”

पढ़ें :- चुनाव आयोग का यू-टर्न, फॉर्म 6 में SIR से जुड़ा डिक्लेरेशन हटाया!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...