1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, सिर्फ हड्डियां बचीं

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, सिर्फ हड्डियां बचीं

Agra-Aligarh Highway Accident : यूपी के आगरा में शनिवार सुबर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और तेज धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद डंपर चालक और क्लीनर के शव सीट से चिपके मिले हैं। सिर्फ हडि्डयां बची हैं। जबकि कंटेनर का ड्राइवर और पास से गुजर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 36 किमी दूर खंदौली थाना क्षेत्र के पास हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...