1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

बेंगलुरु-दिंडीगुल नेशनल हाईवे के पास एक जंगली हाथी ने चलती कार का रास्ता रोक दिया। हाथी ने कार पर पैर रख दिया, जिससे साइड मिरर टूट गया और अंदर बैठे यात्री डर गए। जिसका वीडिओ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Elephant Attack Viral Video: कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा के पास बेंगलुरु-दिंडीगुल नेशनल हाईवे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पार कर रहे एक जंगली हाथी ने अचानक एक चलती कार का रास्ता रोक दिया। देखते ही देखते हाथी ने कार के पास पहुंचकर अपना पैर वाहन पर रख दिया। इस दौरान कार का साइड मिरर टूट गया और अंदर बैठे यात्रियों की सांसें थम गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।

पढ़ें :- बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिर्पोट, अवैध रूप से रहने वालों पर बड़ी कार्रवाई

मामला आसनूर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार मैसूरु से कोयंबटूर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर अचानक हाथी सामने आ गया। हाथी कुछ देर तक कार के बेहद करीब खड़ा रहा और फिर उसने वाहन पर पैर रख दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी के इस हरकत के दौरान कार में बैठे लोग बिल्कुल शांत रहे। ड्राइवर ने भी जल्दबाजी या कोई ऐसी हरकत नहीं की, जिससे हाथी और आक्रामक हो।

कुछ सेकंड बाद हाथी ने कार से पैर हटाया और वाहन के पिछले हिस्से को छूते हुए सड़क पार कर जंगल की तरफ चला गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया गया है कि कार के साइड मिरर को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

आसनूर का इलाका जंगल और वन्यजीव कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र चामराजनगर के जंगलों और बांदीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास पड़ता है। वन विभाग के मुताबिक, हाथियों की मौसमी आवाजाही के दौरान इस तरह के रास्तों पर उनके दिखाई देने की संभावना रहती है। खाने की तलाश में हाथी कभी-कभी खाद्य सामग्री ले जा रहे वाहनों के करीब भी पहुंच जाते हैं।

वन्य क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को ऐसे हालात में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हाथी या किसी दूसरे जंगली जानवर के सामने आने पर वाहन से बाहर नहीं निकलना चाहिए, दूरी बनाए रखनी चाहिए और उसे खाना खिलाने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया है कि जंगल से गुजरने वाले हाईवे पर इंसानों और वन्यजीवों के बीच दूरी बनाए रखना कितना जरूरी है।

पढ़ें :- Bihar MLC Election 2026 : बिहार में MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर वोटिंग सहित जानें पूरा शेड्यूल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...