1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tamil Nadu :  तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार ,  100 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप

Tamil Nadu :  तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार ,  100 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप

तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप लगा है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tamil Nadu : तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप लगा है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इसी के साथ मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

पूर्व मंत्री महेश पोय्यामोझी पर कथित तौर पर निजी स्कूलों की मान्यता और अन्य कानूनी मंजूरी दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के शामिल होने का आरोप है।

मामला तब सामने आया, तमिलनाडु में निजी स्कूलों के संघों के महासंघ के सचिव डीसी इलांगोवन की शिकायत पर शिकायत दर्ज हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि तमिलनाडु प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के खुद को संस्थापक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बताने वाले बीटी अरासाकुमार और मुथुकुमार ने निजी स्कूल प्रबंधन से 100 करोड़ रुपये से अधिक वसूली की।

आरोपियों ने सरकार से स्थायी मान्यता, स्कूलों को अपग्रेट करने की मंजूरी, नगर एवं ग्राम नियोजन निदेशालय यानी DTCP से क्लीयरेंस और अन्य कानूनी अनुमतियां दिलाने का वादा किया था। यह पैसा उस समय की DMK के पार्टी फंड में योगदान के नाम पर वसूला गया। अरासाकुमार का दावा था कि सरकार उसकी अच्छी पहुंच है। उसने निजी स्कूलों से कहा था कि वह जरूरी अनुमतियां दिलवा सकता है।

पढ़ें :- PM मोदी ने तमिलनाडु को दिया तोहफा: चेन्नई मेट्रो के फेज टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, हाईवे से पोर्ट तक की दी सौगात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...