1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. ‘Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!’ हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

‘Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!’ हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

एक व्यक्ति सड़क किनारे बाइक पर टेक लगाए खड़ा होता है तभी अचानक से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको ऐसी टक्कर मारी कि, बाइक उछलकर उड़ गयी और वह आदमी धड़ाम से नीचे गिर गया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में सथानकुलम के पास एक चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चाय की दुकान के बाहर खड़े एक व्यक्ति को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी बाइक उछल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पढ़ें :- PM मोदी ने तमिलनाडु को दिया तोहफा: चेन्नई मेट्रो के फेज टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, हाईवे से पोर्ट तक की दी सौगात

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति चाय की दुकान के बाहर मौजूद था, तभी अचानक एक कार उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अपनी जगह से उछल गई और व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही सेकंड में सामान्य माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। वहां मौजूद लोग अचानक हुए हादसे को देखकर हैरान रह गए।

सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही गई है। हालांकि, कार चालक की पहचान, हादसे के सटीक कारण और वाहन की गति को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। हालांकि, अब ये वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर कई लोग तंज में कह रहे हैं कि, शास्त्रों में इसी को बाल बाल बचना कहा गया है, एक ने कहा- Sunday के दिन ऐसा लगता है, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है! आज यमराज और चंद्रगुप्त दोनों लोग एक दिन की अवकाश पर थे!

लेकिन मजाक से हटकर इसको देखा जाना चाहिए। सड़क किनारे दुकानों, चाय के ठेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखना, सड़क किनारे खड़े लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। वहीं, लोगों को भी संभव हो तो सड़क से दूर सुरक्षित जगह पर खड़ा होना चाहिए, ताकि अचानक होने वाली दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सके।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...