1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीजे का बेस या भूकंप? इतना तेज बजा कि कांपने लगी सड़क और बिरयानी के भगोने; वीडियो देख लोग हैरान

डीजे का बेस या भूकंप? इतना तेज बजा कि कांपने लगी सड़क और बिरयानी के भगोने; वीडियो देख लोग हैरान

हापुड़ के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसमें ट्रक पर लगे तेज आवाज वाले डीजे के गुजरने से दुकान के बाहर रखे बड़े भगोने कंपन के कारण अपने आप बजते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तेज आवाज वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग उठ रही है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: हापुड़ के एक गांव से सामने आया डीजे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीजे की आवाज इतनी तेज सुनाई दे रही है कि सड़क के आसपास रखी चीजें तक कंपन करने लगती हैं। यहां तक कि दुकान के बाहर रखे बिरयानी के बड़े-बड़े भगोने भी अपने आप बजते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में ‘डीजे करण गुर्जर’ नाम का साउंड सिस्टम एक ट्रक पर सड़क से गुजरता दिखाई देता है। डीजे का तेज बेस सुनकर आसपास मौजूद कुछ लोग अपने कान बंद करते नजर आते हैं। वहीं, दुकान के बाहर रखे बड़े बर्तनों में कंपन होने लगता है। वीडियो में वाटर कूलिंग मशीन की नाली में जमा पानी भी हिलता और छलकता दिखाई देता है। दुकानों के बाहर लगे टीन शेड से धूल निकलती भी नजर आती है।

यह वीडियो 20 नवंबर की सुबह एक्स पर @magadh_updates नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के काठीखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने ऐसे डीजे पर प्रतिबंध लगाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने इसे आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी भी की।

इस वीडियो ने एक बार फिर शादी और जुलूसों में तेज आवाज वाले डीजे के इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोरंजन के नाम पर बजने वाला तेज संगीत आसपास रहने वाले लोगों के लिए कितनी बड़ी परेशानी बन सकता है, इसकी झलक इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...