1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठे चक्रवाती तूफान मुरासु (Cyclone Murasu) का मंगलवार को देश के कई राज्यों में असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते देश के 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठे चक्रवाती तूफान मुरासु (Cyclone Murasu) का मंगलवार को देश के कई राज्यों में असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते देश के 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक ,तमिलनाडु शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

पढ़ें :- Cyclone 'Murasu' :  चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के चलते विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल , भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही

अभी कहां है तूफान मुरासु… कहां जा रहा है?

दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’पिछले छह घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। आज 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के उसी क्षेत्र में केंद्रित था। इसका केंद्र 15.7° उत्तरी अक्षांश और 80.2° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ओंगोल से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व, बापटला से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, कावली से 90 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व, विजयवाड़ा से 100 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मुरासु आगे भी उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा। आज दोपहर तक इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके बाद 3 नवंबर की आधी रात तक इसके और कमजोर होकर Deep Depression में बदलने का अनुमान है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम स्थित डॉप्लर मौसम रडार की मदद ली जा रही है।

इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

पढ़ें :- Cyclone Murasu : अब चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का खौफ! तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा, इन राज्यों में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी मंगलवार (3 नवंबर) को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

अगर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां भी आज मौसम विभाग ने भारी बारिश आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

जानें यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज बारिश की आशंका है। इस दौरान आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, मेरठ, गाजियाबाद, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर देवरिया में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

बिहार के भी कई जिलों में आज बारिश की आशंका

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को बिहार के जमुई, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, अररिया, गया, मुजफ्फरपुर, सिवान सारण में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। इस दौरान चंबा, बिलासपुर, किन्नौर, सोलन, कुल्लू मंडी में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। मंगलवार को मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

उधर उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही इन सभी जिलों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IMD के मुताबिक, राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि अधिकांश जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर उदयपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जबकि पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, अलवर, दौसा, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, बूंदी अन्य जिलों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...