1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, रेणुका दीक्षित बनीं शामली की एसडीएम , देखें लिस्ट

यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, रेणुका दीक्षित बनीं शामली की एसडीएम , देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें :- सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित : सीएम योगी


रेणुका दीक्षित को इटावा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर शामली का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से स्थानांतरित कर स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अभिनव पाठक को आगरा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, सौम्य मिश्रा को स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी से प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से हटाकर आगरा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...