1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए, हम अपनी EVM भी अगली फ़्लाइट से भेज देंगे…’ ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज

‘कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए, हम अपनी EVM भी अगली फ़्लाइट से भेज देंगे…’ ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पूछे गए सवाल जिक्र किया। ट्रंप के अनुसार, ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने तंज कसता हुए कहा है कि वह ज्ञानेश कुमार और ईवीएम को अपने पास रख लें।

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पूछे गए सवाल जिक्र किया। ट्रंप के अनुसार, ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने तंज कसता हुए कहा है कि वह ज्ञानेश कुमार और ईवीएम को अपने पास रख लें।

पढ़ें :- योगी सरकार UPTEN नेटवर्क के जरिए 'गोल्डन ऑवर' में हर साल 12 हजार लोगों की बचाएगी जान, 48 घंटे तक फ्री इमरजेंसी इलाज

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मीडिया-प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रूथ सोशल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रिय डोनाल्ड ट्रंप, कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए और उन्हें वहीं रखिए। हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ़्लाइट से भेज देंगे। आपने हमें जितनी भी बेइज़्ज़ती और बदसलूकी दी है, उसके बदले हम आपके लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। प्यार के साथ, भारत की ओर से।”

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पूछे गए सवाल जिक्र करते हुए अपने देश की चुनाव प्रणाली में बदलाव के संकेत दिये हैं। उन्होंने भारत की तरह अमेरिका में भी हर वोटर के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की है। इसके लिए ट्रंप ने मंगलवार को ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील भी की है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा- ‘इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं?’ उन्होंने आगे कहा- ‘हमें अब सेव अमेरिका एक्ट पास करना होगा। ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को और सख्त बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी।’

पढ़ें :- झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्टअटैक से निधन, दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित

बता दें कि ‘सेव अमेरिका एक्ट’ वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटिंग से जुड़े नियमों को और सख्त करने वाला एक बिल प्रस्ताव है। जिसके तहत वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण और मतदान के समय फोटो ID दिखाना जरूरी होगा। इसके अलावा, बिल में डाक से वोट देने की प्रक्रिया को काफी सीमित करने की बात भी कही गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...