पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of Pakistan) ने पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान, जो 3 साल से अदियाला जेल में बंद हैं।
Pakistan’s Imran Khan : पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of Pakistan) ने पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान, जो 3 साल से अदियाला जेल में बंद हैं। उनको अगली सुनवाई तक इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल (Shifa International Hospital) भेजने का आदेश दिया है। यह आदेश उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और परिवार की लंबे समय से चली आ रही मांग के जवाब में आया है। पार्टी और परिवार ने अदियाला जेल (Adiala Jail) से आई इमरान खान की हालिया मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए चिंता जताई थी।
कोर्ट ने अधिकारियों को उनके इलाज और मेडिकल जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। तीन जजों की बेंच ने यह आदेश जारी करते हुए इमरान खान के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है। साथ ही उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल के बाहर कानून-व्यवस्था न बिगड़े।
इमरान खान से मुलाकातों और उनके इलाज से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान, जस्टिस शाहिद वहीद ने सवाल किया कि उनका पूरा मेडिकल रिकॉर्ड क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जो जानकारी दी गई थी, वह सिर्फ मेडिकल रिपोर्ट का सारांश (समरी) थी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई से पहले इमरान खान का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड जमा किया जाए। कोर्ट ने कहा कि एक बार रिकॉर्ड कोर्ट में पेश होने के बाद, वह गोपनीय नहीं रहेगा।
अदालत ने इमरान खान और उनके परिवार के सदस्यों के बीच साप्ताहिक मुलाकातों का भी आदेश दिया है। यानी हर हफ्ते मुलाकात हो। आदेश में कहा गया है कि इमरान खान की सेहत की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया जाएगा, जिसमें PTI नेता के प्राइवेट डॉक्टर और उनकी बहन डॉ. उजमा खान शामिल होंगी।