स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 'Oppo' टेक मार्केट में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपनी लोकप्रिय 'A' सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन 'Oppo A7 Pro Max' बाजार में उतारने जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 mAh की विशाल सिंगल-सेल बैटरी होगी, जो इसे इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल बैटरी वाले फोन्स की कतार में खड़ा कर देगी।
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ‘Oppo’ टेक मार्केट में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपनी लोकप्रिय ‘A’ सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन ‘Oppo A7 Pro Max’ बाजार में उतारने जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 mAh की विशाल सिंगल-सेल बैटरी होगी, जो इसे इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल बैटरी वाले फोन्स की कतार में खड़ा कर देगी। हाल ही में मशहूर चीनी टेक टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इस फोन की लीक डिटेल्स साझा की थीं। इसके बाद, मॉडल नंबर PYC110 के साथ यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच (Geekbench) पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके प्रमुख विशेषताओं और परफॉर्मेंस की पुष्टि हो चुकी है।
Oppo A7 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo A7 Pro Max में 10,000 mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जो आसानी से दो से तीन दिनों का बैकअप देगी। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई महज 8.47mm और वजन 226 ग्राम होगा। इसके अलावा इस फोन में 6.78-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले में 1.5K हाई-रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी प्रीमियम तकनीकों भी शामिल होगी। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 12GB RAM वेरिएंट के साथ टेस्ट किया गया है और यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसके बैक पैनल पर उभरे हुए रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।
संभावित कीमत और लॉन्चिंग
इस कंपनी ने OPPO A6 Pro 5G की सफलता के बाद इस अपकमिंग फोन को मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। चीन में इसकी संभावित कीमत करीब 2,000 से 2,500 युआन यानी की भारतीय रूपया में करीब ₹25,000 से ₹28,000 के बीच हो सकती है। हालांकि, OPPO की तरफ से इसके भारतीय लॉन्च और सटीक कीमतों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।