1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में बारिश से रामबाग स्टेशन जलमग्न, ट्रैक पर भरा पानी: कई ट्रेनें रद्द

प्रयागराज में बारिश से रामबाग स्टेशन जलमग्न, ट्रैक पर भरा पानी: कई ट्रेनें रद्द

प्रयागराज में दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों और मोहल्लों के बाद अब इसका असर रेलवे व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रामबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से लेकर प्लेटफॉर्म तक...

By Harsh 
Updated Date

प्रयागराज में दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों और मोहल्लों के बाद अब इसका असर रेलवे व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रामबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से लेकर प्लेटफॉर्म तक पानी भर जाने से पूरा स्टेशन परिसर जलमग्न हो गया है।

पढ़ें :- 48 घंटे से जलमग्न प्रयागराज, स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल

प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक रेलवे पटरियां पानी में डूबी हैं। ट्रैक दिखाई नहीं देने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ गाड़ियों का संचालन रामबाग के बजाय झूंसी से किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

रेलवे कॉलोनी का पानी भी ट्रैक पर पहुंचा

स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी की बाउंड्री वॉल टूटने से वहां जमा पानी भी तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच रहा है। पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। ट्रेनों के रद्द होने और रूट में बदलाव की वजह से यात्रियों में भी असमंजस की स्थिति है। लगातार बारिश के बीच रेलवे ट्रैक से पानी निकालने और परिचालन सामान्य करने की चुनौती बनी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...