1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिर सड़क पर उतरें Gen-Alpha, इस बार शहर था उन्नाव, विषय: शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता इत्यादि…

फिर सड़क पर उतरें Gen-Alpha, इस बार शहर था उन्नाव, विषय: शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता इत्यादि…

लखनऊ, आजमगढ़ के बाद अब उन्नाव में भी Gen अल्फा छात्रों का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। मोहान स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय न्योतनी के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह स्कूल से बाहर निकल आए और मोहान-अजगैन मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया..

By Harsh 
Updated Date

उन्नाव: लखनऊ, आजमगढ़ के बाद अब उन्नाव में भी Gen अल्फा छात्रों का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। मोहान स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय न्योतनी के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह स्कूल से बाहर निकल आए और मोहान-अजगैन मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा स्कूल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। बच्चों ने कहा कि जब तक शिक्षकों की कमी दूर नहीं होती, वे परीक्षा नहीं देंगे।

पढ़ें :- तारीख पर पहुंची विवाहिता से कोर्ट परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ सीडीओ, एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। बाद में डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जय प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे।

स्कूल पहुंचकर जांची खाने की गुणवत्ता

इसी दौरान समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री और पूर्व सपा प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ पहुंचीं और स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं। अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर खाने की गुणवत्ता की जांच की और बच्चों को खाना भी खिलवाया। छात्रों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पढ़ें :- अयोध्या के मिल्कीपुर में सुधरेगी परिवहन व्यवस्था, नए बस अड्डे का प्रस्ताव, परिवहन मंत्री ने विधायक से मांगी जमीन

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...