कानपुर के गंगा बैराज (Kanpur Ganga Barrage) के पास स्थित नत्थूपुरवा गांव के करीब गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त (Training aircraft crashes) हो गया।
कानपुर। कानपुर के गंगा बैराज (Kanpur Ganga Barrage) के पास स्थित नत्थूपुरवा गांव के करीब गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त (Training aircraft crashes) हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक निजी कंपनी का था, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
#KanpurPlaneCrash कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश एक पायलट की मौत, दूसरा पायलट गंभीर , धमाके के साथ विमान नीचे गिरा, गंगा किनारे नत्थापुरवा गांव के पास हुआ हादसा।#Kanpur #PlaneCrash #UttarPradesh #BreakingNews #AirCrash pic.twitter.com/ItvuAVOcMI
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 27, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। pic.twitter.com/kcqBnofyJ4
— Kanpur Nagar Fire & Emergency Services (@kanpurnagarfire) August 27, 2026
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।