1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या के मिल्कीपुर में सुधरेगी परिवहन व्यवस्था, नए बस अड्डे का प्रस्ताव, परिवहन मंत्री ने विधायक से मांगी जमीन

अयोध्या के मिल्कीपुर में सुधरेगी परिवहन व्यवस्था, नए बस अड्डे का प्रस्ताव, परिवहन मंत्री ने विधायक से मांगी जमीन

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में जल्द ही नया बस अड्डा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए मिल्कीपुर विधायक से बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में जल्द ही नया बस अड्डा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए मिल्कीपुर विधायक से बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून

ऐसा माना जा रहा है कि बस अड्डा बनने से मिल्कीपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना है।परिवहन मंत्री की ओर से जमीन उपलब्ध कराने की मांग के बाद अब उपयुक्त भूमि की तलाश और चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण को लेकर आगे की औपचारिकताएं जमीन मिलने के बाद पूरी की जाएंगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल्कीपुर में व्यवस्थित बस अड्डे की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। यदि यह परियोजना आगे बढ़ती है तो इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ आसपास के कस्बों और प्रमुख शहरों तक कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। फिलहाल, बस अड्डे के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बाद ही इसके निर्माण की अगली प्रक्रिया स्पष्ट हो पाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...