उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। आज यानी 23 सितम्बर से यहां के गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग गतिविधियां फिर शुरू होने जा रही हैं। इसी के साथ ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में एडवेंचर टूरिज्म का रोमांच एक बार फिर से वापस लौटेगा।
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। आज यानी 23 सितम्बर से यहां के गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग गतिविधियां फिर शुरू होने जा रही हैं। इसी के साथ ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में एडवेंचर टूरिज्म का रोमांच एक बार फिर से वापस लौटेगा।
राफ्टिंग सीजन शुरू होने के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटकों के ऋषिकेश पहुंचने की काफी उम्मीद है। बता दें कि गंगा की लहरों के बीच राफ्टिंग का अनुभव लेने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा को बेहद प्राथमिकता दी गई है। साथ ही राफ्टिंग संचालकों और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं। राफ्टिंग के दौरान लाइफ जैकेट और जरूरी सुरक्षा उपकरण पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा प्रशिक्षित गाइड और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही राफ्टिंग कराई जाएगी। साथ ही प्रशासन की ओर से मौसम और नदी की स्थिति को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि ऋषिकेश काफी लंबे समय से रिवर राफ्टिंग के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। राफ्टिंग सीजन शुरू होने से स्थानीय होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों को भी पर्यटकों की बढ़ती आवागमन से फायदा मिलने की बहुत उम्मीद है।