बीते कई दिनों से योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच जारी कोल्ड वार समाप्त होने नाम नहीं ले रहा है। बहराइच पहुंचे पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा।
बहराइच: बीते कई दिनों से योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच जारी कोल्ड वार समाप्त होने नाम नहीं ले रहा है। बहराइच पहुंचे पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा। बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि बाबा लोगों का रोग ठीक करते हैं, लेकिन उन्होंने खुद अपना हार्निया का ऑपरेशन AIIMS में कराया और उनके चेले बालकृष्ण ने अपना ऑपरेशन मेदांता में कराया।
नकली खाद्य पदार्थ बेचने में सम्राट हैं रामदेव
उन्होंने आरोप लगाया कि आयुर्वेद के नाम पर नकली पदार्थ बेचना गलत है और नकली खाद्य पदार्थ बेचने में रामदेव सम्राट हैं। हर कोर्ट में रामदेव का मामला चल रहा है, सरकार को इस पर गंभीर होना पड़ेगा। बृजभूषण ने कहा कि रामदेव का घी खाने से बच्चा स्वस्थ नहीं होगा। मैं रामदेव का सामना करूंगा, इसके लिए कुर्बानी देने को भी तैयार हूं।