कैसरगंज से बीजेपी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने कहा कि यदि अदालत उन्हें सजा देती है और जेल भेजती है, तो वे जमानत नहीं करवाएंगे। उन्होंने अपने आवास विश्नोहरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे देशहित के लिए जेल जाने को तैयार हैं, जिससे नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।
गोंडा। कैसरगंज से बीजेपी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने कहा कि यदि अदालत उन्हें सजा देती है और जेल भेजती है, तो वे जमानत नहीं करवाएंगे। उन्होंने अपने आवास विश्नोहरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे देशहित के लिए जेल जाने को तैयार हैं, जिससे नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने नकली मिठाई, मावा, खोया, दही और तेल की बिक्री पर चिंता जताई और लोगों को इस विषय में जागरूक होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पतंजलि के उत्पादों, विशेषकर घी के बारे में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके घी का उत्पादन सीमित है और इसकी कीमत पहले दो हजार रुपये थी, जिसे अब तीन हजार रुपये से अधिक करने की योजना है।
नकली खाद्य पदार्थ बेचने के सम्राट है – रामकृष्ण यादव उर्फ रामदेव बाबा |
स्वीटजरलैंड, कनाडा का कचरा लाकर भारत में रिफाइन कर देशी घी बेच रहे है |
रामदेव बाबा कि “देशी गाय” कहा है ..?
जो वह हजारों किलो देशी गाय का घी बेच रहे ..?पढ़ें :- CBI कोर्ट के फैसले पर स्वामी रामदेव, बोले- आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश…
— नेता बृजभूषण शरण सिंह जी फायर है 🔥 pic.twitter.com/pgMcyQVpWo
— गहड़वाल साहब (@The_Gaharwar) September 18, 2026
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी ने बृजभूषण के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 15 सितंबर को हुई थी, जिसमें बृजभूषण के वकील ने और समय मांगा है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। यह मामला बृजभूषण द्वारा पतंजलि के घी को ‘नकली’ कहने से जुड़ा है।
दोनों के बीच पुराना है विवाद
पिछले साल भी उन्होंने पतंजलि के घी को नकली बताते हुए लोगों से गाय या भैंस पालने की अपील की थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था। 2025 में पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि पर जुर्माना लगाया था, क्योंकि घी मानकों के अनुसार नहीं था। बृजभूषण और बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बीच विवाद पुराना है।
उन्होंने पहले भी नकली घी पर बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध दूध और घी की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन करके यहां बेचा जा रहा है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के कई प्रोडक्ट बंद हो चुके हैं, केवल चड्डी बची है। उन्होंने कहा कि वे चर्चा में रहने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि वे जेल जाते हैं, तो इससे जनता में जागरूकता फैलेगी और लोग नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ उठ खड़े होंगे।