1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रक्षाबंधन पर रामदेव व कंगना के विवाद का पटाक्षेप, बाबा ने कहा बहन तो अभिनेत्री बोलीं- भूल चूक माफ, ईश्वर आपको लंबी आयु दें

रक्षाबंधन पर रामदेव व कंगना के विवाद का पटाक्षेप, बाबा ने कहा बहन तो अभिनेत्री बोलीं- भूल चूक माफ, ईश्वर आपको लंबी आयु दें

बीजेपी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) के बीच जनरेशन गटर वाली टिप्पणी को लेकर विवाद अब पटाक्षेप होता नजर आ रहा है। बीते दिनों दोनों ने एक-दूसरे की काफी आलोचना की थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) के बीच जनरेशन गटर वाली टिप्पणी को लेकर विवाद अब पटाक्षेप होता नजर आ रहा है। बीते दिनों दोनों ने एक-दूसरे की काफी आलोचना की थी। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने शुक्रवार को बड़ी पहल करते हुए कहा कि वे रक्षाबंधन के मौके पर भाजपा सांसद कंगना रनौत को तोहफा और मिठाइयां भेज रहे हैं। साथ ही, उन्होंने समाज में नफरत और दुश्मनी खत्म करने की अपील की।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी...अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

बता दें कि रामदेव का ये बयान रनौत के जनरेशन गटर वाले कमेंट पर हुए हालिया विवाद के बीच आया है। अभिनेत्री ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए यह बात कही थी। उनके इस बयान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और आम लोगों ने काफी आलोचना की थी। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने भी रनौत के बयान पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी।

रामदेव जानें क्या बोले पत्रकारों से?

पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने कहा कि मैं अपनी बहन कंगना रनौत को डाक से यह तोहफा और मिठाइयां भेज रहा हूं। देश में किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए। एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। इसीलिए हमने सारी दुश्मनी पूरी तरह छोड़ दी है। किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। आज मैं कंगना को रक्षाबंधन की बधाई देने के लिए फोन भी करूंगा।

रामदेव ने बताई रक्षाबंधन की अहमियत

पढ़ें :- पीएम मोदी ने इस तरह से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, बच्चों को दुलारा, बंधवाई राखी, देखिए तस्वीरें

बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में भी बात की और सामाजिक सद्भाव तथा जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को राखी बांधी थी और ब्राह्मणों ने क्षत्रियों को राखी बांधी थी। यह देश ज्ञान और वीरता का उपासक रहा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार का त्योहार है।

कंगना ने रामदेव को बताया बड़ा भाई

वहीं इस मामले पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का बयान आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘त्योहार का दिन सब भूल चूक माफ करने के लिए होता है। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दें।

जानें क्या बोले थे रामदेव?

हाल ही में जब जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, तब कंगना रनौत ने उन्हें जनरेशन गटर कहकर संबोधित किया है। इस पर बाबा रामदेव ने कहा था ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।

पढ़ें :- कंगना रनौत का बेबाक बयान, बोलीं- वह बीजेपी की 'कठपुतली' नहीं हैं, मेरी पहचान दो साल के राजनीतिक सफर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से है

कंगना रनौत ने रामदेव को दिया था जवाब

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की टिप्पणी पर जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था ‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो। लोग तो अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगाते हैं। कम से कम मुझे तो कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...