आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने यूपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में बेरोजगारी आलम ये है की “कंप्यूटर साइंस में बीटेक” शिवम यादव (Computer Science Engineer Shivam Yadav) ने होमगार्ड की नौकरी के लिए दौड़ते-दौड़ते अपनी जान दे दी।
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने यूपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में बेरोजगारी आलम ये है की “कंप्यूटर साइंस में बीटेक” शिवम यादव (Computer Science Engineer Shivam Yadav) ने होमगार्ड की नौकरी के लिए दौड़ते-दौड़ते अपनी जान दे दी। इससे पहले मेरठ और सीतापुर में भी दो जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब होमगार्ड को तो ड्यूटी तक नहीं मिलती फिर किस बात की ये ख़तरनाक दौड़?
बंद करो इसको। उन्होंने कहा कि एक “दिया” शिवम के नाम।
बता दें कि यूपी के मुरादाबाद जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा (Home Guard recruitment exam) के लिए आयोजित दौड़ में मंजिल महज 50 मीटर दूर थी और बेहोश होकर गिरे कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव (27) की सांसें थम गई। बरेली के शिवम ने 11 राउंड सफलतापूर्वक पूरे कर लिए थे लेकिन 12वें राउंड में दौड़ते-दौड़ते जिंदगी थम गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। इससे पहले सीतापुर में एक और मेरठ में दो अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।
एक “दिया” शिवम के नाम।
यू पी में बेरोजगारी आलम ये है की “कंप्यूटर साइंस में बीटेक” शिवम यादव ने होमगार्ड की नौकरी के लिए दौड़ते-दौड़ते अपनी जान दे दी।
मेरठ और सीतापुर में भी दो जान जा चुकी है।
होमगार्ड को तो ड्यूटी तक नहीं मिलती फिर किस बात की ये ख़तरनाक दौड़?
बंद करो इसको। pic.twitter.com/JuMPrgEMuk— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 19, 2026
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी निवासी अधिवक्ता विनोद यादव बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं। उनके चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे कंप्यूटर साइंस से बीटेक शिवम यादव ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था।
शुक्रवार की सुबह पांचवीं पाली में नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में दौड़ परीक्षा थी। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शिवम अपने पिता विनोद यादव और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ बरेली से रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद आए थे। हिमांशु की अंतिम पाली में दौड़ होनी थी जबकि शिवम की पांचवीं पाली में दौड़ परीक्षा थी। 4800 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए 28 मिनट का समय दिया गया था। शिवम की शादी 2023 में कोमल के साथ हुई थी। डेढ़ साल की बेटी है।