1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. हफीजपेट स्टेशन के बाहर महिला से मारपीट, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल; RPF नहीं था आरोपी

हफीजपेट स्टेशन के बाहर महिला से मारपीट, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल; RPF नहीं था आरोपी

तेलंगाना के हफीजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार रात सामने आए इस वीडियो में वर्दी पहना एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: तेलंगाना के हफीजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार रात सामने आए इस वीडियो में वर्दी पहना एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

पढ़ें :- आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान,बोली- पुलिस बर्बरता की, प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी

हालांकि मामले में एक अहम बात सामने आई है। शुरुआत में सोशल मीडिया पर आरोपी को RPF कॉन्स्टेबल बताया जा रहा था, लेकिन तेलंगाना टूडे कि रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण मध्य रेलवे ने जांच के बाद साफ किया कि वह RPF का जवान नहीं है। उसकी पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होम गार्ड के रूप में हुई है, जिसकी हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगी थी। रेलवे ने उसे वापस तेलंगाना पुलिस विभाग को भेज दिया है।

विवाद की शुरुआत को लेकर अलग-अलग दावे

द न्यू इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार घटना की वजह को लेकर अभी पूरी तस्वीर सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से सामने आए दावे के मुताबिक, महिला और होम गार्ड के बीच पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि महिला ने उसके साथ बदतमीजी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इसके बावजूद वीडियो में साफ दिखाई दे रहा गार्ड ने बल प्रयोग किया है।

पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू

वीडियो सामने आने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने मामले की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारी की पहचान की। रेलवे के मुताबिक होम गार्ड को उसके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है, जहां उसके खिलाफ जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी है। वहीं पुलिस के अनुसार घटना को लेकर महिला की औपचारिक शिकायत अभी दर्ज नहीं हुई है।

पढ़ें :- कांग्रेस की दुर्गति का कारण चुनाव आयोग नहीं, बल्कि खुद उसका नेतृत्व है जिम्मेदार : शिवराज सिंह चौहान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...