1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ग्रेटर नोएडा में छात्रों के बीच घुसी तेज रफ्तार कार, पांच को मारी टक्कर: Video वायरल

ग्रेटर नोएडा में छात्रों के बीच घुसी तेज रफ्तार कार, पांच को मारी टक्कर: Video वायरल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे छात्रों के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर पहुंच गई और एक के बाद एक कई छात्रों को टक्कर मार दी...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे छात्रों के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर पहुंच गई और एक के बाद एक कई छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने में ही भलाई समझी।

पढ़ें :- देवरिया में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा, दर्दनाक मौत

टक्कर के बाद मची अफरातफरी

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब चार से पांच छात्र घायल हुए हैं। घटना के बाद सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए मदद पहुंचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार के छात्रों की ओर आने और टक्कर के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल करते हुए कार और उसके चालक की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CCTV और कार नंबर से चालक की तलाश

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच के दौरान कार के नंबर और अन्य सुरागों के जरिए आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा और घटना में इस्तेमाल कार को भी बरामद किया जाएगा।

पढ़ें :- Hit And Run Case : अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ाई थार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...