1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अगरकर की विदाई हुई तो पूर्व विकेटकीपर चीफ सिलेक्टर की रेस में सबसे आगे, पद संभालने पर होगा करोड़ों का घाटा!

अगरकर की विदाई हुई तो पूर्व विकेटकीपर चीफ सिलेक्टर की रेस में सबसे आगे, पद संभालने पर होगा करोड़ों का घाटा!

Team India's next chief selector : टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर पद से अजित अगरकर की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगरकर अपना कार्यकाल बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। इस बात को सबसे ज्यादा मजबूती तब मिली जब बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक (AGM) के बाद, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि AGM ने पदाधिकारियों को सेलेक्टरों के बारे में फ़ैसला लेने का अधिकार दिया है। इस बीच, एक पूर्व विकेटकीपर का नाम अगले चीफ सिलेक्टर की दौड़ पर सबसे आगे बताया जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India’s next chief selector : टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर पद से अजित अगरकर की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगरकर अपना कार्यकाल बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। इस बात को सबसे ज्यादा मजबूती तब मिली जब बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक (AGM) के बाद, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि AGM ने पदाधिकारियों को सेलेक्टरों के बारे में फ़ैसला लेने का अधिकार दिया है। इस बीच, एक पूर्व विकेटकीपर का नाम अगले चीफ सिलेक्टर की दौड़ पर सबसे आगे बताया जा रहा है।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

कई मीडिया रिपोर्ट्स में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अगले चीफ सिलेक्टर की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। अगर मौजूदा चीफ सिलेक्टर अगरकर और BCCI के बीच कार्यकाल बढ़ाने पर कोई समझौता नहीं होता है, तो पटेल उनकी जगह ले सकते हैं। लेकिन, अब सवाल ये भी उठता है कि क्या पार्थिव पटेल चीफ सिलेक्टर के पद के लिए अपना करोड़ों का नुकसान करवाएंगे। दरअसल, पार्थिव पटेल इस समय आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच और बैटिंग कोच हैं। चीफ सिलेक्टर बनने पर उन्हें ये पद छोड़ने होंगे।

कथित तौर पर पार्थिव पटेल को गुजरात टाइटन्स और कमेंट्री से उन्हें सालाना 7-9 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जबकि चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर को करीब 3 करोड़ रुपये मिलते थे। ऐसे में 4-6 करोड़ का सीधे तौर पर नुकसान होगा। अगर इस अंतर को कम करने के लिए बीसीसीआई उनकी सैलरी बढ़ाती है तो क्या बाकी 4 सेलेक्टर्स की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी? ये बड़ा सवाल है। फिलहाल, बीसीसीआई की ओर से अगले चीफ सिलेक्टर को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आयी है। वहीं, प्रज्ञान ओझा भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...