1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Nalkheda Tragedy : मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Nalkheda Tragedy : मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Nalkheda Tragedy : मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa District) के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर (Maa Baglamukhi Temple) के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Nalkheda Tragedy : मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa District) के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर (Maa Baglamukhi Temple) के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा (Odisha) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर (Maa Baglamukhi Temple)  के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था, इसी दौरान कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को उफनते नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

जल्दबाजी में नाला पार करने की आशंका

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तेज बहाव के बीच चालक ने जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया, जिसके कारण कार पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट

एसपी दिलीप कुमार सोनी (SP Dilip Kumar Soni) के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...