Attack on SP MP Laxmikant Nishad's Cars: यूपी के संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर हमले की घटना सामने आयी है। भीड़ ने सपा सांसद की गाड़ी को घेरकर उसके शीशे तोड़ दिये। वहीं, पुलिस किसी तरह सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गयी। अब इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और उसकी सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को पीडीए समाज’ को डराना-धमकाना चाहती है।
Attack on SP MP Laxmikant Nishad’s Cars: यूपी के संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर हमले की घटना सामने आयी है। भीड़ ने सपा सांसद की गाड़ी को घेरकर उसके शीशे तोड़ दिये। वहीं, पुलिस किसी तरह सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गयी। अब इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और उसकी सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को पीडीए समाज’ को डराना-धमकाना चाहती है।
यूपी की पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा सांसद लक्ष्मीकांत की गाड़ी की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। कांच के टूकड़े अंदर कार सीट और बाकी जगहों पर बिखरे हुए हैं। इसके अलावा, कार के बाहरी हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। अखिलेश ने एक्स पर लिखा, ‘कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार दरअसल शक्ति के बल पर ‘पीडीए समाज’ को डराना-धमकाना चाहती है। भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई ‘महा हार’ की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक की जगह ‘लठतांत्रिक’ तरीके अपनाना चाहती है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति अब और नहीं चलेगी।’
सपा प्रमुख ने आगे लिखा, ‘अबकी बार भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी। अब इनकी काठ की हांडी भी जलकर राख हो चुकी है और सामाजिक बँटवारे की राजनीति की आँच भी। अब तो ये लूट-खसोट से कमाई गई लूट की राशि को आपस में बाँटने के चक्कर में एक-दूसरे के ‘भ्रष्टाचार व बेईमानी’ के राज-रहस्य उजागर करने में लगे हैं। राम मंदिर की चोरी व पूज्य शंकराचार्य जी पर किये गये प्रहार और उन पर लगाए गये निकृष्ट आरोपों ने अधार्मिक भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की पोल जिस तरह खोलकर रख दी है उससे सनातन समाज पूरी तरह से भाजपा के विरुध्द हो गया है। इसीलिए भाजपाई साम्प्रदायिक राजनीति का भी अंत हो गया है।’
कभी लोधी समाज तो कभी निषाद समाज के नेताओं और जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर भाजपाई और उनकी भाजपा सरकार दरअसल शक्ति के बल पर ‘पीडीए समाज’ को डराना-धमकाना चाहती है।
भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई ‘महा हार’ की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक की जगह ‘लठतांत्रिक’ तरीके अपनाना चाहती… pic.twitter.com/7x9ZFFvWsU
पढ़ें :- UP में BJP की हैट्रिक तय, अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाज़ी तीसरी बार भी बाज़ी पलट नहीं पाएगी: केशव मौर्य
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 19, 2026
उन्होंने कहा, ‘हम ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इससे नई सोच जन्म लेगी और युवाओं की पॉजिटिव थिंकिंग पर आधारित प्रोग्रेसिव ‘Neo-India’ बनेगा जिसमें कोई ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ नहीं होगा। हर समाज के निर्बल, शोषित, वंचित और उत्पीड़ित को समानता के आधार पर फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।’
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल
ये घटना क्रवार रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है, जब संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी तो नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। इस दौरान सड़क से गुजर रही सपा सांसद की गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गयी। वहीं, घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया।
घटना के बाद सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि उनकी तीनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर चलाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवी सत्ता से संरक्षित हैं। सपा का झंडा देखकर और छोटी जाति का होने के कारण हमला किया। बड़े लोगों से यह सहन नहीं हो रहा कि छोटी जाति का आदमी सांसद कैसे बन गया। उन पर जानलेवा हमला हुआ।