यूपी के बदायूं जिले (Budaun District) के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था। अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया।
बदायूं। यूपी के बदायूं जिले (Budaun District) के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था। अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया। इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।
#बदायूँ:पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत। युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा,उसहैत थाना क्षेत्र के गांव दलले नगर का मामला।@Uppolice @UPPCLLKO @budaunpolice #Budaun pic.twitter.com/81liwPjsQr
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) September 18, 2026
घास काटकर लौट रहे थे घर
गांव भद्रा निवासी जुलकरन (35) पुत्र अली अख्तर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घास काटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें शीशम के पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखाई दी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के पास से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिवार में मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता लड़की तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। घर में गैस चूल्हा नहीं है इसलिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।