पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव (Nandigram by-election) से पहले पार्टी प्रत्याशी संचिता डे प्रधान (Sanchita Dey Pradhan) के शुक्रवार को उम्मीदवारी वापस लिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उस सीट पर अब कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव (Nandigram by-election) से पहले पार्टी प्रत्याशी संचिता डे प्रधान (Sanchita Dey Pradhan) के शुक्रवार को उम्मीदवारी वापस लिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उस सीट पर अब कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। ममता ने अपने कालीघाट आवास पर शाम में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनका गुट नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन करेगा और अब इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
ममता ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उन्हें गुरुवार को फोन किया था। ममता ने विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन (INDIA Alliance) के प्रति पूरी एकजुटता जताते हुए कहा कि सभी मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के ट्वीट का भी जिक्र किया और कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए की गई पूरी तरह से पक्षपाती बदले की कार्रवाई है। उन्होंने पहले ही कहा था कि ‘नाम भी रखने दूंगा, निशान भी नहीं रहने दूंगा। ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, हो सकता है कल न हों। उन्हें अपनी सीमा समझनी चाहिए।
ममता बनर्जी के गुट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन
संचिता डे प्रधान के नामांकन वापस लेने के मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए आज काला दिन है। बीजेपी (BJP) संविधान की हत्या कर रही है। बीजेपी (BJP) हमें हराने के लिए SIR कराया गया। ममता बनर्जी के गुट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया।