1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले (Kanpur City District) के जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड (Hindustan Compound) के पास बीते मंगलवार देर रात नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय (Delivery Boy) सड़क पर बने करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा ।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले (Kanpur City District) के जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड (Hindustan Compound) के पास बीते मंगलवार देर रात नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय (Delivery Boy) सड़क पर बने करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा । हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें :- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बाल-बाल बचीं, विधायक बृजेश रावत के हाथ झुलसे, बीजेपी की 'मशाल यात्रा' में हादसा

स्थानीय निवासी इमरान, मो. इम्तियाज, शहजादे उर्फ सज्जू और जफरूल ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डिलीवरी ब्वॉय बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोग बोले कानपुर नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation) -नरक निगम बन गया है। सीवर लाइन के लिए खोदा हुआ गड्ढा 20 दिन में भी भर नहीं पाया है।

सीवर लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा खुला छोड़ा

लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद जिम्मेदारों ने गड्ढा पाटने के बजाय उसे खुला छोड़ दिया था। इससे यहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था। हादसे से जुड़ा 1.26 मिनट का सीसी फुटेज इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसको लेकर लोगों ने इंटरनेट पर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी किए हैं। क्षेत्रीय पार्षद फखर इकबाल ने हादसे के बाद गड्ढे में मिट्टी भरवाकर उसे पाट दिया और बैरिकेड करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में चैंबर का पूरा कार्य कराया जाएगा।

पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...