1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका; 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका; 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के कोहाट जिले की पुलिस लाइंस में एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आ रही है। जिसमें करीब 15 लोगों की मौत और अधिक संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना कोहाट जिले की पुलिस लाइंस में स्थित मस्जिद के पास हुई। धमाका उस वक्त हुआ, जब वहां जुमे की नमाज के लिए लोग जुटे हुए थे।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घटनास्थल पर गहरा गड्ढा बन गया और मस्जिद के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। एक दीवार के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की भी बात कही गई है।

धमाके की जानकारी मिलते ही मस्जिद के आसपास अफरातफरी मच गई।

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और राहत टीमों ने इलाके को घेर लिया। घायलों को कोहाट के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के बाद आपात व्यवस्था सक्रिय की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कोहाट-हंगू रोड पर यातायात भी रोक दिया।

पढ़ें :- समुद्र किनारे प्रेमी संग टहल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट पुलिस लाइंस परिसर में मस्जिद के गेट के पास हुआ। घटना के कारणों और विस्फोट के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर फिलहाल जांच जारी है। अभी तक किसी संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने की पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना ने खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। यह इलाका लंबे समय से आतंकी हिंसा और सुरक्षा संबंधी घटनाओं से प्रभावित रहा है। हालांकि, मौजूदा धमाके की प्रकृति और जिम्मेदार पक्ष के बारे में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...