1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. समुद्र किनारे प्रेमी संग टहल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

समुद्र किनारे प्रेमी संग टहल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

ब्राजील के पिनहेरा बीच पर एक कपल के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। समुद्र किनारे टहल रही 39 वर्षीय महिला पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Pinheira Beach: ब्राजील के पाल्होसा स्थित प्रिया दा पिनहेरा बीच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने पार्टनर के साथ समुद्र किनारे टहल रही थी। मौसम खराब नजर आ रहा था और आसमान में बिजली चमक रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देखकर रुह कांप जाए ,अचानक महिला के बेहद करीब बिजली गिरती है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है।

पढ़ें :- बुर्ज खलीफा की खिड़कियों को आसमान में लटककर करते हैं साफ, जान जोखिम में डालकर ऐसे करते हैं नौकरी

बिजली गिरने से महिला की मौत

वीडियो में हादसा महज कुछ सेकंड में होता दिखाई देता है। बिजली गिरने के तुरंत बाद महिला के साथ मौजूद व्यक्ति उसकी ओर दौड़ता है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा 28 अगस्त की शाम हुआ था। महिला की उम्र 39 साल बताई गई है। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 29 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

 

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। वीडियो में समुद्र किनारे का सामान्य माहौल अचानक एक भयावह हादसे में बदलता दिखाई देता है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स महिला की मौत पर दुख जता रहे हैं।

खराब मौसम में समुद्र किनारे सावधानी जरूरी

यह घटना खराब मौसम के दौरान खुले और समुद्र के किनारे वाले इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत भी बताती है। आकाशीय बिजली बेहद कम समय में गिर सकती है और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग महिला की मौत पर शोक जता रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: कोई ट्रेन की छत से तो कोई खंभे से लटक रहा, इस स्टेशन का मंजर देख उड़ जाएंगे आपके भी होश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...