1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

US-Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। IRGC ने अमेरिकी नौसेना के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक नेवी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। जिसका जवाब देते हुए अमेरिका ने ओमान की में ईरानी तेल टैंकर 'एम/टी काइलो' निशाना बनाया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इस हमले का एक वीडियो जारी कर ईरानी तेल टैंकर के डूबने का दावा किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

US-Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। IRGC ने अमेरिकी नौसेना के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक नेवी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। जिसका जवाब देते हुए अमेरिका ने ओमान की में ईरानी तेल टैंकर ‘एम/टी काइलो’ निशाना बनाया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इस हमले का एक वीडियो जारी कर ईरानी तेल टैंकर के डूबने का दावा किया है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में MPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़

अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह कार्रवाई ईरानी सेना (IRGC) द्वारा दो अमेरिकी वॉरशिप पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में की गई, अमेरिका की ओर से ईरान के तीन कच्चे तेल वाहक जहाजों को निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी सैन्य बलों की सटीकता और पेशेवर दक्षता के कारण एम/टी काइलो आज ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की गहराई में ईरानी नौसेना का हिस्सा बन गया।”

पढ़ें :- समुद्र किनारे प्रेमी संग टहल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

वीडियो में ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर आग की लपटों में घिरने के बाद डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान को अमेरिकी युद्धपोतों पर किसी भी हमले का भारी आर्थिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप को निशाना बनाने को लेकर कहा था कि ये वॉरशिप उनके जहाजों को परेशान कर रहे थे और समुद्री नाकाबंदी में शामिल थे।

ईरान की कार्रवाई के बाद अमेरिकी सेंटकॉम (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रेड कूपर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “अगर आप हमारे दो जहाजों पर हमला करेंगे, तो हम भारी आर्थिक कीमत वसूलेंगे और आपके तीन जहाजों को डुबो देंगे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...