1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Boat Accident : वानुआतु में यात्री नौका हादसे का दर्दनाक अंत, लापता लोगों की तलाश बंद

Boat Accident : वानुआतु में यात्री नौका हादसे का दर्दनाक अंत, लापता लोगों की तलाश बंद

वानुआतु के तट के पास दर्दनाक हादसे में डूब गई यात्री नौका के लापता लोगों की तलाश अब बंद कर दी गई है। हादसे में 39 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को 'एसोसिएटेड प्रेस' को यह जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Boat Accident :  वानुआतु के तट के पास दर्दनाक हादसे में डूब गई यात्री नौका के लापता लोगों की तलाश अब बंद कर दी गई है। हादसे में 39 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।

पढ़ें :- पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका; 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताहांत 14 जीवित लोगों और दो शवों के मिलने के बाद से समुद्र से कोई और व्यक्ति नहीं मिला है। वानुआतु समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण के उप आयुक्त लॉयड एम. फिकियासी ने ‘एपी’ को बताया कि ‘एमवी मातुई’ नौका 11 सितंबर को डूब गई थी। यह नौका 53 लोगों को लेकर सैंटो और अम्बाए द्वीपों के बीच जा रही थी।

अधिकारियों ने इस सप्ताह बताया था कि नौका के डूबने की सूचना पूरे एक दिन तक नहीं दी गई थी और कई दिनों तक इसमें सवार लोगों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई थी। फिकियासी ने बताया कि जिन कुछ लोगों को पहले लापता बताया गया था, वे वास्तव में नौका पर सवार ही नहीं हुए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...