1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बुआ के हाथ में था 6 महीने का मासूम: दरवाजा खुलते ही ​पिटबुल ने किया हमला, बच्चे की हालत गंभीर

बुआ के हाथ में था 6 महीने का मासूम: दरवाजा खुलते ही ​पिटबुल ने किया हमला, बच्चे की हालत गंभीर

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पालतू पिटबुल के हमले से छह महीने का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अपनी बुआ की गोद में था और वह उसे लेकर घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान पड़ोसी के घर से निकला पिटबुल अचानक उनकी तरफ दौड़ा और बच्चे पर झपट पड़ा...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पालतू पिटबुल के हमले से छह महीने का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अपनी बुआ की गोद में था और वह उसे लेकर घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान पड़ोसी के घर से निकला पिटबुल अचानक उनकी तरफ दौड़ा और बच्चे पर झपट पड़ा। घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसमें हमले के बाद लोगों की बच्चे को बचाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- Video-मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की पिटाई

अचानक दौड़ा कुत्ता, संभलने का मौका नहीं मिला

बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को बच्चा अपनी बुआ के साथ गली में था। इसी दौरान पिटबुल ने महिला और बच्चे को निशाना बनाया। अचानक हुए हमले में महिला का संतुलन बिगड़ गया और बच्चा नीचे गिर गया। इसके बाद कुत्ते ने बच्चे को दबोच लिया। बच्चे को बचाने पहुंची बुआ भी हमले में घायल हो गईं।

मामला बिगड़ता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कुत्ते को हटाकर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद ही उसे कुत्ते से अलग कराया जा सका। घटना के दौरान गली में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पहले सोनीपत, फिर रोहतक रेफर हुआ बच्चा

हमले में बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी हालत को देखते हुए उसे रोहतक स्थित PGIMS रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक बच्चे को शुरुआती तौर पर दिल्ली भी ले जाया गया था, लेकिन इलाज के खर्च के कारण उसे बाद में रोहतक लाया गया, बच्चे की हालत बहुत गंभीर है।

पढ़ें :- Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पालतू कुत्तों को सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित तरीके से रखने और उनके मालिकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने की जानकारी सामने आई है इसलिए पुलिस कार्रवाई को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...