1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बॉयज हॉस्टल की बेसमेंट स्थित मेस में करीब 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। उस समय मेस में खाना बन रहा था। मगरमच्छ को देखते ही कुक और अन्य कर्मचारी जान बचाकर बाहर भाग निकले..

By Harsh 
Updated Date

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बॉयज हॉस्टल की बेसमेंट स्थित मेस में करीब 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। उस समय मेस में खाना बन रहा था। मगरमच्छ को देखते ही कुक और अन्य कर्मचारी जान बचाकर बाहर भाग निकले, जबकि हॉस्टल में रह रहे कोचिंग छात्रों में भी दहशत फैल गई। घटना बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क स्थित एक बॉयज हॉस्टल की है। मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में मगरमच्छ के सीढ़ियों से उतरकर बेसमेंट तक पहुंचने की पूरी घटना कैद हो गई। कुछ छात्रों ने उसे खुद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे मगरमच्छ और घबरा गया और मेस के अंदर इधर-उधर भागने लगा।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'

सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह हॉस्टल के पास बहने वाले नाले से भटककर परिसर में पहुंच गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर तक हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और छात्र सहमे रहे।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...