1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : जब अंधेरे में मौजूद शेर ने बाइक सवारों पर कर दिया अचानक हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

Viral Video : जब अंधेरे में मौजूद शेर ने बाइक सवारों पर कर दिया अचानक हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

रात का सन्नाटा, सड़क पर दौड़ती गाड़ियां और राहगीरों की आवाजाही सब कुछ नॉर्मल नजर आ रहा था। लेकिन इसी बीच सड़क किनारे बाइक रोकना तीन युवकों के लिए ऐसा खौफनाक अनुभव बन गया, जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाइक रोकते ही अंधेरे में छिपे एक शेर ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रात का सन्नाटा, सड़क पर दौड़ती गाड़ियां और राहगीरों की आवाजाही सब कुछ नॉर्मल नजर आ रहा था। लेकिन इसी बीच सड़क किनारे बाइक रोकना तीन युवकों के लिए ऐसा खौफनाक अनुभव बन गया, जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाइक रोकते ही अंधेरे में छिपे एक शेर ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग, कोलाघाट में उतारा गया विमान

अंधेरे में नजर आईं चमकती आंखें

वायरल वीडियो (Viral Video) रात के समय का बताया जा रहा है। सड़क पर गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं और लोग भी अपने-अपने रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान एक कार सवार की नजर सड़क किनारे कुछ अजीब सी हलचल पर पड़ी। उसने कार रोक दी और उस तरफ कैमरा करके वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कैमरा जैसे ही अंधेरे की तरफ गया, वहां दो चमकती हुई आंखें दिखाई दीं। पहली नजर में ये आंखें किसी बड़े जंगली जानवर, खासकर शेर जैसी नजर आ रही थीं। कार सवार शायद इस खतरे को समझ चुका था, लेकिन तभी दूसरी तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए।

चिल्लाता रहा कार सवार

सबसे डरावना पल तब आया जब युवकों ने उसी जगह बाइक रोक दी, जहां कुछ देर से हलचल नजर आ रही थी। कार में बैठे व्यक्ति ने उन्हें खतरे से आगाह करने की कोशिश की। वह जोर से चिल्लाकर बाइक सवारों से साइड में देखने के लिए कहता सुनाई देता है। लेकिन युवकों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही अंधेरे में मौजूद शेर उनकी तरफ झपटा। वीडियो में शेर को दहाड़ते और युवकों पर हमला करते देखा जा सकता है। अचानक हुए इस हमले से तीनों घबरा गए और वहां से बचकर निकलने की कोशिश करने लगे।

बाइक सवारों की निकल पड़ी चीख

पढ़ें :- Video- रांची में छात्र आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार अमन चोपड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP ने पर उठाए सवाल

गनीमत रही कि युवक समय रहते वहां से दूर हो गए और वायरल वीडियो के मुताबिक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। कुछ ही सेकंड में नॉर्मल नजर आ रही सड़क पर ऐसा मंजर बन गया कि बाइक सवारों की चीख निकल गई।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। घटना देखकर जहां कई लोग हैरान हैं, वहीं कुछ ने अपने अंदाज में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘इन्हें भी बाइक वहीं रोकनी थी क्या? दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ‘इनका चालान काटने के लिए शेर वहां खड़ा था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘मेरी तो रूह ही कांप गई।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...