1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- फर्जी IAS खुद को अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बता, खड़ा किया 100 करोड़ का सम्राज्य, बंगला देख हो जाएंगे…

Video- फर्जी IAS खुद को अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बता, खड़ा किया 100 करोड़ का सम्राज्य, बंगला देख हो जाएंगे…

बिहार के खगड़िया में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कभी खुद को IAS अधिकारी तो कभी NSA अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बताकर लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी पहचान के जरिए लोगों को प्रभावित करता और ठगी करता था। उसके घर पर छापेमारी हुई तो बरामद सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई..

By Harsh 
Updated Date

Viral News: बिहार के खगड़िया में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कभी खुद को IAS अधिकारी तो कभी NSA अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बताकर लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी पहचान के जरिए लोगों को प्रभावित करता और ठगी करता था। उसके घर पर छापेमारी हुई तो बरामद सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पढ़ें :- सावन की आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप, भीड़ बेकाबू होने से 6 श्रद्धालु घायल

भारत सरकार लिखी टेस्ला और टाटा कार मिली

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार निवासी मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर चलता था। छापेमारी में एक टेस्ला कार और टाटा सफारी भी मिली हैं। टेस्ला पर ‘भारत सरकार’ लिखा बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 31 लीटर विदेशी शराब, बारहसिंगा के दो सींग, 5 आईफोन, 2 एप्पल लैपटॉप, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 4 चेकबुक और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए हैं। बरामद बारहसिंगा के सींग को लेकर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत भी जांच की जा रही है।

आरोपी ने NSA अजीत डोभाल का गुप्त एजेंट होने का भी दावा किया

पढ़ें :- बिहार के मंत्री जी का गज़ब ज्ञान! श्रवण कुमार बोले- चीनी के दाम बढ़ने से नहीं पड़ेगा फर्क, आजकल सब हो रहे डायबिटीज के शिकार...

पूछताछ में आरोपी ने खुद को केंद्रीय सतर्कता आयोग से जुड़ा व्यक्ति बताने की कोशिश की। इसके अलावा उसने NSA अजीत डोभाल का गुप्त एजेंट होने का भी दावा किया। पुलिस को उसके पास से ऐसा आईडी कार्ड भी मिला, जिसमें उसे IAS अधिकारी बताया गया था। फिलहाल पुलिस इन सभी दावों को फर्जी मानकर जांच कर रही है।

विदेशों में भी संपत्ति होने की आशंका

मामला सिर्फ फर्जी पहचान तक सीमित नहीं है। पुलिस को आरोपी की करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का शक है। बताया जा रहा है कि बिहार के अलावा दूसरे राज्यों और विदेशों में भी उसकी संपत्ति हो सकती है। संपत्ति और पैसों के स्रोत का पता लगाने के लिए अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की मदद ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेज, गाड़ियां, बैंक कार्ड और दूसरी संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी की संपत्ति और कथित ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...