1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. KTM RC 160 Price Hike : केटीएम ने बढ़ाई इस पावरफुल बाइक की कीमत , जानें कितनी महंगी हुई

KTM RC 160 Price Hike : केटीएम ने बढ़ाई इस पावरफुल बाइक की कीमत , जानें कितनी महंगी हुई

रफ्तार के दीवानों के लिए बड़ी खबर है। युवाओं के दिलों धढकन और हवा से बात करने वाली केटीएम इंडिया ने अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमत बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार, कंपनी ने बाइक के दाम में करीब 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

KTM RC 160 Price Hike : रफ्तार के दीवानों के लिए बड़ी खबर है। युवाओं के दिलों धढकन और हवा से बात करने वाली केटीएम इंडिया ने अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमत बढ़ा दी है।
खबरों के अनुसार, कंपनी ने बाइक के दाम में करीब 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमत बढ़ने के बाद अब KTM RC 160 की एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो गई है। महंगी होने के बावजूद यह बाइक भारतीय बाजार में Yamaha R15 V4 को टक्कर देती रहेगी। आइए जानते हैं फीचर्स ।

पढ़ें :- TVS Jupiter 125 :  TVS जुपिटर 125 हुआ महंगा , जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

दमदार इंजन
KTM RC 160 में 164.2cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500 rpm पर 18.73 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 15.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 118 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।

फीचर्स
KTM RC 160 को ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है। बेहतर राइडिंग के लिए इसमें आगे 37mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS मिलता है। इसके साथ आगे 320mm और पीछे 230mm का डिस्क ब्रेक दिया गया हैं। बाइक में 13.75 लीटर का Metal fuel tank, clip-on handlebars , फुल LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत
वहीं KTM RC 160 की कीमत बढ़ने के बाद कंपनी की RC 200 भी ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बन गई है। KTM RC 200 की एक्स शोरूम कीमत 2.32 लाख रुपये है। यानी RC 160 और RC 200 की कीमत में अब सिर्फ 32,000 रुपये का अंतर रह गया है।

पढ़ें :- Sports Car Kanwar Yatra : स्पोर्ट्स कार में निकली कांवड यात्रा तो लोग बोले हर हर महादेव, विराजमान थे भोले बाबा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...