1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sports Car Kanwar Yatra : स्पोर्ट्स कार में निकली कांवड यात्रा तो लोग बोले हर हर महादेव, विराजमान थे भोले बाबा

Sports Car Kanwar Yatra : स्पोर्ट्स कार में निकली कांवड यात्रा तो लोग बोले हर हर महादेव, विराजमान थे भोले बाबा

सावन मास में भोले की भक्ति में आस्था की शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला यूपी के मुजफ्फरनगर में । इस मास में महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवडिये कंधे पर कांवड़ लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते है। अपनी अपनी भक्ति शक्ति के आधार पर लोग कंवड ले कर आते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sports Car Kanwar Yatra :  सावन मास में भोले की भक्ति में आस्था की शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला यूपी के मुजफ्फरनगर में । इस मास में महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवडिये कंधे पर कांवड़ लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते है। अपनी अपनी भक्ति – शक्ति के आधार पर लोग कंवड ले कर आते है।

पढ़ें :- 07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

कोई कंधे पर कांवड़ लेकर जाता है तो कोई ट्रक या टैम्पो में, लेकिन इस बार यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐसी कांवड़ देखी, जिसने सभी को हैरान कर दिया।शनिवार का दिन लोगों को हैरान कर देने वाला था।
5 करोड़ रुपये की McLaren स्पोर्ट्स कार जैसी एक गाड़ी में कांवड़ के साथ खुद भोले बाबा विराजमान थे। लोग कार देख कर हर हर बम बम के नारे लगाने और नाचने लगे।

खास बात ये थी कि जब लोगों ने ध्यान से देखा तो सच्चाई सामने आई। दरअसल, वो असली McLaren नहीं थी, बल्कि उसके जैसी दिखने वाली एक डमी कार है।

बाबा भोले की अनोखी सावरी तैयार करने के लिए श्रद्धालुओं ने 8 लाख रुपये खर्च किए हैं।
दिल्ली के नवादा के रहने वाले 6 लोगों ने इसे बनवाया है। भोलेनाथ को 8 लाख की कांवड़ में बैठाकर उनके भक्त 28 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर निकले। इसके बाद वो अपने गांव नवादा पहुंचकर शिव मंदिर में उनका जलाभिषेक करेंगे।

 

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...