1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छठ पर दिल्ली से बिहार तक का सफर होगा आसान, दिल्ली सरकार की 50 से ज्यादा इंटरस्टेट बसें चलाने की तैयारी

छठ पर दिल्ली से बिहार तक का सफर होगा आसान, दिल्ली सरकार की 50 से ज्यादा इंटरस्टेट बसें चलाने की तैयारी

छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बिहार के लिए 50 से अधिक इंटरस्टेट बसें (Interstate Buses) चलाने की योजना बनाई है। इस पहल के तहत दिल्ली को बिहार के 11 प्रमुख शहरों से सीधे जोड़े जाने की तैयारी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बिहार के लिए 50 से अधिक इंटरस्टेट बसें (Interstate Buses) चलाने की योजना बनाई है। इस पहल के तहत दिल्ली को बिहार के 11 प्रमुख शहरों से सीधे जोड़े जाने की तैयारी है।

पढ़ें :- 4 हजार महिलाओं को मिला 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र, 1 सितंबर से खाते में आएंगे पैसे

सरकार की योजना के मुताबिक, छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले इन बस सेवाओं को शुरू किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह प्रस्ताव प्रक्रिया में है। दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) ने दिल्ली और बिहार के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते के लिए ड्राफ्ट जारी किया है और 5 सितंबर तक लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।

बिहार के 11 शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी

प्रस्तावित बस सेवा के तहत दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, चंपारण, बिहारशरीफ और भागलपुर तक बसें चलाने की योजना है। इससे छठ के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन के अलावा सड़क मार्ग का भी विकल्प मिल सकेगा।

करीब 1000 किलोमीटर का सफर

पढ़ें :- दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2300 से ज्यादा केस से मचा हड़कंप, रेखा गुप्ता सरकार ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

इन बसों के रूट को करीब 1,000 किलोमीटर तक रखा जाएगा। प्रस्तावित मार्ग में नोएडा, लखनऊ, मथुरा और आजमगढ़ जैसे शहर शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसें BS-VI मानक वाली होंगी। इनमें नॉन-एसी के साथ एसी सेमी-स्लीपर यानी डीलक्स बसें भी शामिल होंगी।

पूरे साल मिल सकती है सुविधा

इस योजना की खास बात यह है कि बस सेवा को सिर्फ छठ तक सीमित रखने की योजना नहीं है। प्रस्ताव के अनुसार, इसे पूरे साल संचालित किया जा सकता है। साथ ही सरकारी बसों का किराया निजी ऑपरेटरों के मुकाबले कम रखने की कोशिश होगी। अगर योजना तय समय पर लागू होती है, तो दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए छठ पर घर पहुंचना पहले के मुकाबले आसान और किफायती हो सकता है।

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय

पढ़ें :- सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को किया किडनैप : सौरभ भारद्वाज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...