1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महिला यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की समय सीमा 16 अगस्त तक बढ़ी

महिला यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की समय सीमा 16 अगस्त तक बढ़ी

महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी की DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की समय सीमा को बढ़ाकर इस महीने की 16 तारीख कर दिया है। संशोधित निर्णय के तहत, आगामी 15 अगस्त तक बसों में पारंपरिक 'पिंक टिकट' (Paper pass) जारी रखने की अनुमति दी गई है, ताकि इस संक्रमण काल के दौरान महिला यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी की DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की समय सीमा को बढ़ाकर इस महीने की 16 तारीख कर दिया है। संशोधित निर्णय के तहत, आगामी 15 अगस्त तक बसों में पारंपरिक ‘पिंक टिकट’ (Paper pass) जारी रखने की अनुमति दी गई है, ताकि इस संक्रमण काल के दौरान महिला यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।

पढ़ें :- छठ पर दिल्ली से बिहार तक का सफर होगा आसान, दिल्ली सरकार की 50 से ज्यादा इंटरस्टेट बसें चलाने की तैयारी

डिजिटल सिस्टम में सुचारू बदलाव का लक्ष्य

इस फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय स्मार्ट कार्ड आधारित डिजिटल प्रणाली में सुचारू रूप से बदलाव लाने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का मुख्य प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी बदलाव के कारण किसी भी पात्र महिला यात्री को यात्रा के अधिकार से वंचित न होना पड़े। इसके लिए परिवहन मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों, डिपो प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और बस कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राउंड स्तर पर जन जागरूकता अभियान आगे तेज करें। साथ ही महिला यात्रियों को समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करें।

अब तक 17 लाख से अधिक कार्ड जारी

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि इस महीने की 15 तारीख तक पिंक टिकट के तहत किसी भी महिला यात्री को मुफ्त सफर करने से न रोका जाए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस नई व्यवस्था को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। अब तक कुल 17 लाख 4 हजार 42 ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी हो चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...