1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन

गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने सफल वर्षों को पार करते हुए 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह कॉमेडी शो Sony SAB पर प्रसारित होने वाले सबसे लंबे समय तक चलने वाले पारिवारिक धारावाहिकों में से एक है, जो अब अपने 18 साल पूरे कर चुका है। इसी बीच 30 जुलाई को हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे मूवी भारत में रिलीज हुई है। तो इसी मूवी के प्रमोशन के लिए टॉम हॉलैंड गोकुलधाम में आ रहे। मेकर्स का मकसद इस 18 साल पूरे करने की खुशी में गोकुलधाम वालों को बड़ा सरप्राइज देना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क: बीते दिन भारत में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के स्पाइडर मैन टॉम हॉलैंड की ऐसी एंट्री गोकुलधाम सोसाइटी यानि तारक मेहता को उल्टा चश्मा शो में हुई कि सभी सोसाइटी वाले हैरान रह गये।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

तारक मेहता शो (TMKOC) का 18 साल पूरा हो चुका है। जिस खुशी में एक नये मेहमान ने एंट्री करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, यह इतना लोकप्रिय शो बन चुका है कि कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार अपने फिल्मों के प्रमोशन के लिए गोकुलधाम में आते रहते हैं। लेकिन इस बार एक हॉलीवुड एक्टर का आगमन होने जा रहा है जिसकी जानकारी खुद शो के प्रोड्यूशर असित मोदी ने दी है।

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने सफल वर्षों को पार करते हुए 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह कॉमेडी शो Sony SAB पर प्रसारित होने वाले सबसे लंबे समय तक चलने वाले पारिवारिक धारावाहिकों में से एक है, जो अब अपने 18 साल पूरे कर चुका है। इसी बीच 30 जुलाई को हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे मूवी भारत में रिलीज हुई है। तो इसी मूवी के प्रमोशन के लिए टॉम हॉलैंड गोकुलधाम में आ रहे। मेकर्स का मकसद इस 18 साल पूरे करने की खुशी में गोकुलधाम वालों को बड़ा सरप्राइज देना है।

प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए चैनल की तरफ से लिखा गया है कि, गोकुलधाम के 18 साल को सेलिब्रेट करने आया एक नया मेहमान, मिलिए स्पाइडर-मैन से जल्द ही। वीडियो में शो के प्रोड्यूशर असित मोदी गोकुलधाम वासियों से एक खास मेहमान का परिचय कराते हुए कहते हैं कि, जमीन से जब वो आसमान की तरफ छलांग लगाता है, तो उसका कर्तब देख वक्त भी ठहर जाता है। जिसके बाद आसमान में स्पाइडर मैन दिखाई पड़ता है। इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि ये स्पाइडर मैन कहीं एक्टर टॉम हॉलैंड तो नहीं।

बात करें इस हॉलीवुड फिल्म की तो, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसे डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने निर्देशित किया है। इसमें टॉम हॉलैंड, जेंडाया और मार्क रफालो मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई है। जानकारी के मुताबिक एवेंजर्स: एंडगेम का मूवी का भी रिकार्ड तोड़ते हुए स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये से खाता खोलते हुए इतिहास रच दिया।

रिपोर्ट-कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...