दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है।
Tesla Model Y : दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है। टेस्ला की इस खास कार को एक्सपीरियंस करने के लिए लोग देशभर में मौजूद टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर (Tesla Experience Center) पर जाकर इस इलेक्ट्रिक SUV को खुद चलाकर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने भारतीय कस्टमर्स के लिए एक बड़ा AI अपडेट भी जारी किया है।
Grok AI असिस्टेंट
खास बात ये है कि टेस्ला अब अपनी Model Y में Grok AI असिस्टेंट भी दे रही है। यह फीचर OTA (Over-the-Air) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मिलेगा और इसके लिए कस्टमर्स को कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।
भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
इसे यूज करने के लिए बस ‘Hey Grok’ बोलना होगा या फिर स्टीयरिंग पर दिए गए वॉयस बटन को कुछ देर दबाकर रखना होगा। खास बात यह है कि Grok हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
भारतीय यूजर्स की जरूरतों का ध्यान
टेस्ला का कहना है कि Grok को खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह आसपास मौजूद Supercharger, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, ATM और दूसरी जरूरी जगहों की डिटेल्स भी तुरंत खोजकर देता है। इतना ही नहीं, यह आसपास मौजूद Supercharger, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, ATM और दूसरी जरूरी जगहों की डिटेल्स भी तुरंत खोजकर देता है।
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो 2026 Tesla Model Y Premium RWD की एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। अगर एक साथ इतनी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो कंपनी इसे 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर भी खरीदने का ऑप्शन दे रही है। इसके बाद हर महीने सिर्फ 39,990 रुपये की EMI देनी होगी
वॉल कनेक्टर फ्री
खास बात यह है कि 30 अगस्त 2026 तक बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को घर पर चार्जिंग के लिए वॉल कनेक्टर बिल्कुल फ्री मिलेगा.