1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर ADV160 से पर्दा उठा दिया है। इस अनवीलिंग के साथ ही यह दमदार स्कूटर भारतीय सड़कों पर उतरने के काफी करीब पहुंच गया है। सबसे खास बात यह है कि ADV160 भारत का पहला ऐसा स्कूटर बनने जा रहा है, जो E85 फ्यूल यानी 85 फीसदी एथेनॉल वाले ईंधन से चल सकता है। होंडा (Honda) ने इसे अपने नए 'मेड-इन-इंडिया' पोर्टफोलियो के तहत पेश किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर ADV160 से पर्दा उठा दिया है। इस अनवीलिंग के साथ ही यह दमदार स्कूटर भारतीय सड़कों पर उतरने के काफी करीब पहुंच गया है। सबसे खास बात यह है कि ADV160 भारत का पहला ऐसा स्कूटर बनने जा रहा है, जो E85 फ्यूल यानी 85 फीसदी एथेनॉल वाले ईंधन से चल सकता है। होंडा (Honda) ने इसे अपने नए ‘मेड-इन-इंडिया’ पोर्टफोलियो के तहत पेश किया है। कंपनी इसे भारत में ही बनाएगी और विदेशों में भी एक्सपोर्ट करेगी। भारतीय ग्राहकों के लिए इसे रेडविंग और बिगविंग दोनों डीलरशिप से बेचा जाएगा।

पढ़ें :- Honda ने हर मिनट 12 बाइक-स्कूटर की बिक्री, कंपनी ने 31 दिनों में 5.18 लाख यूनिट्स बेंचकर मई माह में रचा नया रिकॉर्ड

भारत का पहला E85 रेडी स्कूटर

इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसका E85 कम्पैटिबल इंजन है। इसमें 157cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 16.3bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आम पेट्रोल स्कूटरों से अलग, यह इंजन 85 पर्सेट एथेनॉल और 15 पर्सेट पेट्रोल के मिश्रण पर आसानी से चल सकता है। होंडा का यह कदम भविष्य की जरूरतों के हिसाब से काफी बड़ा माना जा रहा है।

एडवेंचर और धांसू लुक

दिखने में यह स्कूटर होंडा की बड़ी X-ADV क्रॉसओवर कार/बाइक से इंस्पायर्ड लगता है। इसमें मस्कुलर बॉडी, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और जुड़वां एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके ब्लॉक-पैटर्न वाले टायर, सीधी सीटिंग पोजीशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे असली एडवेंचर लुक देते हैं। कंपनी ने इसे “सिटी एडवेंचर” नाम दिया है। इसका मतलब है कि आप इसे रोज ऑफिस जाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और वीकेंड पर खराब रास्तों या लंबी ट्रिप पर भी ले जा सकते हैं।

पढ़ें :- Honda Recall CBR650R : होंडा सीबीआर650आर और सीबी1000 हॉर्नेट SP में आई खराबी , कंपनी ने जारी किया रिकॉल  

हाइटेक और काम के फीचर्स

फीचर्स के मामले में होंडा ने इस मैक्सी-स्कूटर में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। इससे राइडर चलते-चलते नेविगेशन और कॉल्स देख सकता है। इसके अलावा, कार की तरह ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC), सिंगल-चैनल ABS, USB चार्जिंग सॉकेट और 27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें एक फुल-फेस हेलमेट आराम से आ जाता है।

लॉन्च और कीमत का इंतजार

राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे द्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसका वजन 133 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 780mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। हालांकि, होंडा ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। भारत में ही बनने के कारण उम्मीद है कि कंपनी इतनी रखेगी जिससे यह ग्राहकों के बजट में आसानी से आ सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...