अपनी शादी को यादगार बनााने के लिए लोग तरह -तरह के आईडिया को अपनाते है।ऐसे में कुछ विवाह ऐसे भी होते है जिसे लोग कभी भूल नहीं पातें। ऐसी ही एक अनोेखी शादी देखने को मिली केरल के कोट्टायम जिले के चंगनासेरी में। इस शादी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है।
A Unique Wedding : अपनी शादी को यादगार बनााने के लिए लोग तरह -तरह के आईडिया को अपनाते है। ऐसे में कुछ विवाह ऐसे भी होते है जिसे लोग कभी भूल नहीं पातें। ऐसी ही एक अनोेखी शादी देखने को मिली केरल के कोट्टायम जिले के चंगनासेरी में। इस शादी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है।
केरल के कोट्टायम जिले के चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में दो जुड़वा बहनों की शादी दो जुड़वा भाइयों के साथ हुईं इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि विवाह कराने वाले पादरी भी जुड़वा भाई ही थे। जहां शादी में शिरकत करने आए मेहमानों ने इसे एक संयोग माना, वहीं दोनों परिवारों ने माना कि ख्वाहिश भी पूरी हुई।
दोनों परिवारों की ख्वाहिश
इस अनोखी शादी में दूल्हों के नाम अखिल और निखिल हैं, जिनकी शादी मागी और मारिया नाम की दो जुड़वा बहनों से हुई है। थॉमस ने मैगी मैरी थॉमस का हाथ थामा। वहीं उनके साथ उनके जुड़वां भाई निखिल के. थॉमस ने मैगी की जुड़वां बहन मारिया मैरी थॉमस से शादी रचाई। दोनों परिवारों की ख्वाहिश थी कि शादी ऐसी जगह हो जहां सब साथ रह सकें। संयोग से दोनों परिवारों को मनचाहा रिश्ता मिल गया और यह अनोखा विवाह संपन्न हो गया।
जुड़वा पादरियों ने कराई शादी
इस शादी में मुख्य आकर्षण रहे दोनों पादरियों की तलाश दोनों बहनों ने की। सौभाग्य से उन्हें फादर ऐंटो और फादर अजो नाम के दो जुड़वा पादरी मिल गए। दोनों पादरियों ने खुशी-खुशी इस शादी को कराने की जिम्मेदारी ली।
पादरियों के लिए यादगार पल
पादरियों का कहना था कि ऐसा अनोखा मौका उनके जीवन में पहली बार आया है और यह उनके लिए भी बेहद यादगार पल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दोनों जोड़ों का जन्म साथ हुआ, उसी तरह अब उनका नया जीवन भी साथ शुरू हो रहा है।
अखिल और निखिल दोनों मर्चेंट नेवी में काम करते हैं, जबकि मैगी और मारिया आईटी सेक्टर से जुड़ी हैं। मेहमानों के लिए यह शादी किसी सपने से कम नहीं थी।