1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Vida VX2 Go FB Electric Scooter :  हीरो ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और कीमत

Hero Vida VX2 Go FB Electric Scooter :  हीरो ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और कीमत

दुनिया की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने नया Vida VX2 Go FB स्कूटर लॉन्च कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Vida VX2 Go FB Electric Scooter : दुनिया की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने नया Vida VX2 Go FB स्कूटर लॉन्च कर दिया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत उसकी 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी है। जिसे सीधे प्लग लगाकर चार्ज किया जा सकता है। पहले यह स्कूटर सिर्फ रिमूवेबल बैटरी के साथ मिलता था

पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स

कीमत
Hero MotoCorp ने Vida VX2 Go FB को दिल्ली में 1.13 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। ये कंपनी VX2 पोर्टफोलियो का नया वेरिएंट है।

रेंज
Vida VX2 Go FB में 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है कंपनी के मुताबिक ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किमी तक की रेंज देता है। इस बैटरी को सीधे चार्जिंग प्लग से चार्ज किया जा सकता है, इसलिए बैटरी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...